संदेश

विश्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंटेल के सीपीयू में शोधकर्ताओं को मिली एक खामी

चित्र
टेक्नोलॉजी  दुनिया भर में Intel प्रोसेसर काफी इस्तेमाल में लिए जाते हैं, और सभी लैपटॉप और डेस्कटॉप में इसका इस्तेमाल भी होता है। इसी बीच इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जो की कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अनुसंधान वैज्ञानिक ने दी है। इन्होंने बताया कि इंटेल के प्रोसेसर के आंतरिक चिप डिजाइन में एक कमी है, जिसे डाउनफॉल बोला जाता है। इसका फायदा हैकर्स को हो सकता है, और वो आपके डाटा को हैक कर सकते हैं। इन्होंने बताया कि कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से हैकर्स आपके डाटा तक पहुंच सकते हैं। कंपनी ने भी इस खतरे को मीडियम गंभीरता के तौर पर दर्शाया है।

अंटार्कटिक महासागर में मिला 20 हाथों वाला समुद्री जीव

चित्र
दुनिया अंटार्कटिक महासागर में शोध करने गए वैज्ञानिकों के एक समूह को नई प्रजाति मिली है. गहरे ठंडे पानी से जाल निकालते समय उन्हें ये जीव मिला. इसका शरीर स्ट्रॉबेरी जैसा है, और 20 हाथ हैं। इसके बारे में वैज्ञानिकों की स्टडी 14 जुलाई को इनवर्टेब्रेट सिस्टमैटिक्स जर्नल (Invertebrate Systematics) में प्रकाशित हुई थी। रिसर्च टीम 2008 से 2017 के बीच रहस्यमयी समुद्री जानवरों की स्टडी और खोज के लिए यहां अभियान पर गई. इन रहस्यमयी जानवरों में मुख्यतः प्रोमाचोक्रिनस अंटार्कटिक के पंख वाले सितारे (Antarctic Feather Star) शामिल हैं. ये एक ऐसे विशाल जानवर हैं जो समुद्र की गहराई में 65 फीट से 65,000 तक आराम से रह सकते हैं. वहीं, रिसर्चर की माने तो ये जीव समद्र में तैरते हुए ‘दूसरे दुनिया के जीव’ जैसे लगते हैं. पंख वाले स्टार अकशेरुकी समुद्री जीव होने के बाद भी अन्य कुख्यात समुद्री स्टार फिश से अलग होते हैं।