संदेश

भारत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कई लोगों के लिए नौकरियां भी लेकर आ रहा है श्रीराम मंदिर

चित्र
संवाददाता, अयोध्या   श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य लगातार ही चल रहा है, और अभी जल्दी में ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राम मंदिर क्षेत्र का भ्रमण किया और काम कर रहे सभी अधिकारियों की तारीफ की। और अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा मंदिर में पुजारियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, इसके लिए उन्होंने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए अपना नामांकन करा सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तारीख आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 है.. 6 महीने की दी जाएगी ट्रेनिंग चयनित व्यक्तियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी. फिर उन्हें 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. विशेष ट्रेनिंग के बाद पुजारी की नियुक्ति होगी. ट्रेनिंग के दौरान 2000 रुपए महीने दिए जाएंगे. बता दें कि रामलला की पूजा-अर्चना वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है. ऐसे में अर्चक का आवेदन करने वाले को गुरुकुल शिक्षा प्राप्त और रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया हुआ होना चाहिए. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. अयोध्या क्षेत्र के उम्मीदवारो...

आदित्या L1 ने दूसरी बार बदली अपनी ऑर्बिट, पहुंच रहा अगले पड़ाव के और भी नजदीक

चित्र
2 सितंबर को लॉन्च हुए इसरो के सूर्य मिशन आदित्या L1 ने अपनी दूसरी बार ऑर्बिट बदल ली है, और अब वह अगले पड़ाव के और भी नजदीक होता जा रहा है। आज सुबह इसरो ने ट्वीट (एक्स X) करके बताया है कि आदित्य-L1 ने दूसरी बार अपनी कक्षा सफलतापूर्वक बदल ली है। आगे कहा गया है कि आदित्य-L1 के कक्षा बदलने के ऑपरेशन के दौरान बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में सैटेलाइट के जरिए इसकी ट्रैकिंग की गई है। आदित्य एल-1 अब 245km x 22459 km की कक्षा से निकलकर 282 km x 40225 km में पहुंच चुका है। आदित्य एल-1 की यह दूसरी बड़ी सफलता है और उसने सूरज की ओर अपना कदम और आगे बढ़ा दिया है। अब 10 सितंबर 2023 को रात के ढाई बजे तीसरी बार फिर आदित्य-L1 की कक्षा बदली जाएगी। 

इंडिया बनाम भारत के नाम के मुद्दे पर अमिताभ बच्चन ने भी किया ट्वीट

चित्र
President Of Bharat के मुद्दे पर शुरू हुई सियासत पर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर अपना समर्थन दिया भारत नाम को। संसद के विशेष सत्र में इंडिया और भारत पर विवाद छिड़ा हुआ है, दरअसल इंडिया का नाम भारत रखने की बात हो रही है। इसे लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हो गया है। वहीं इंडिया वर्सेस भारत विवाद के बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है, " भारत माता की जय." बता दें कि बिग बी ने ये ट्वीट तब किया जब संसद में India का नाम भारत किए जाने की चर्चा हो रही है। इस ट्वीट से साफ साफ जाहिर होता है कि अमिताभ बच्चन अपना समर्थन भारत नाम को दे रहे हैं। आपकी इस पर क्या राय है? 

भारत देश अब इंडिया (India) नहीं बल्कि भारत के नाम से जाना जाएगा

चित्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा जारी किए गए इस G20 के निमंत्रण पत्र में इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया गया है, क्या अब इंडिया का नाम फिर से भारत होने जा रहा है। इसको लेकर सियासत काफी गरम हो रही है, और ये सब विपक्षी पार्टी के INDIA नाम रखने के कारण बताया जा रहा है। इस बयान को लेकर संसद में भी चर्चा हुई थी, और काफी हस्तियों ने इसके ऊपर टिप्पणी की। लेकिन सरकार को सिर्फ इस एक नाम को नहीं बल्कि इससे जुड़े और कई नामों को भी बदलना पड़ेगा। जैसे की: • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), आदि तो फिर क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नाम भी बदल सकता है। आपकी राय में क्या ये सही है? आप किस नाम का समर्थन करते हैं?

INDIA गठबंधन का अगली बैठक में होगा एक झंडा तय

चित्र
I.N.D.I.A. गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक के एजेंडे में गठबंधन का एक झंडा तय करना भी शामिल है। गठबंधन के झंडे के रूप में चक्र को हटाकर तिरंगा झंडा भी स्वीकार किया जा सकता है। इस बैठक के बाद सितंबर से देशभर में गठबंधन की साझा रैलियां शुरू हो जाएंगी, जिसमें 6-7 प्रमुख नेता और सीएम आदि शामिल होंगे। रैलियों, सभाओं और प्रचार के मौंको पर गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले नहीं करेंगें बल्कि बीजेपी सरकार की नीतियों, जातिगत गणना, महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेंगें। जिससे की उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में फायदा हो, और इस गठबंधन का चेहरा 2024 में प्रधानमंत्री बने।

चंद्रयान 3 की सफलता को गूगल ने भी किया सलाम

चित्र
भारत के चंद्रयान 3 की सफलता की गूंज सिर्फ हिंदुस्तान तक ही सीमित नहीं है, विदेशों में भी इसका डंका गूंज रहा है। इसी को लेकर अब गूगल ने भी अपने साइट पर चंद्रयान 3 को सम्मानित किया है। अगर आप अभी गूगल खोल कर देखेंगे तो आपको, चंद्रयान 3 के मिशन को लेकर डूडल बना हुआ नजर आएगा। गूगल लगातार अपने इस डूडल को बदलता रहता है, जो कि उस दिन से जुड़ी हुई किसी खास चीज के लिए बनाया जाता है। गूगल के द्वारा बनाया गया ये डूडल बताता है कि चंद्रयान 3 की खुशी केवल भारतवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इसका डंका गूंज रहा है। क्योंकि चंद्रमा की सतह पर दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला एकमात्र देश बन गया है। इसके साथ ही अब इसरो की कीमत विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में और भी अधिक हो गई है।

चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान ने छोड़ी भारत और इसरो की निशानी

चित्र
23 अगस्त की शाम को लैंड हुए चंद्रयान 3 के लैंडर 'विक्रम' से अब 'प्रज्ञान' रोवर बाहर निकल चुका है और अब वह चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है। आज सुबह सुबह ही रोवर चंद्रमा की सतह पर सैर के लिए निकल गया था। इसके पहियों में लगे भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र और इसरो के चिन्ह को ये चांद पर छोड़ता जा रहा है।  चंद्रमा पर कम गुरुत्वाकर्षण बल होने के कारण वहां पर ज्यादा मिट्टी नहीं उड़ रही है, और रोवर के द्वारा चिह्नित इसरो और भारत के सत्यमेव जयते का चिन्ह साफ साफ देखा जा सकता है। इसरो के सभी वैज्ञानिक इससे काफी खुश हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की यूपी पुलिस की तारीफ

चित्र
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पुलिस तारीफ की है। योगी ने कहा, "यही कारण है कि किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में लोगों का मानना है कि केवल उत्तर प्रदेश पुलिस ही इसे बहाल कर सकती है. इसके पीछे 6 साल की कड़ी मेहनत और प्रयास है. एक आदमी कभी यूपी नहीं गया, उसका मानना है कि अगर यूपी पुलिस होती तो स्थिति को रोका जा सकता था।"  सावन के माह में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर योगी जी ने पुलिस को और भी ज्यादा सतर्क रहने को कह रखा है, ताकि यात्रा पर निकले किसी भी कांवड़िए को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही यूपी पुलिस लगातार रोड पर भी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर काम कर रही है।

चुनाव आयोग (EC) ने सचिन तेंदुलकर को बनाया आइकन यूथ, चुनाव में युवाओं की भागेदारी बड़ाने की कोशिश

चित्र
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अपना नेशनल आईकन बनाया है। लोकसभा चुनाव से पहले सचिन तेंदुलकर को भारतीय चुनाव आयोग का नेशनल आईकन बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आईकन बनाकर चुनाव में युवा लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर काम कर रही है। दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन में चुनाव आयोग के साथ सचिन तेंदुलकर एक समझौता ज्ञापन पर साइन करेंगे, जो ज्ञापन अगले 3 सालों के लिए होगा। दरअसल, भारतीय चुनाव आयोग की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव 2024 में युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़ाई जाए. इस दिशा में सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाने का फैसला बेहद अहम साबित हो सकता है। 

सफल रहा भारत का चंद्रयान, हुई विक्रम लैंडर की सेफ लैंडिंग

चित्र
इसरो (ISRO) के चंद्रयान 3 का मिशन रहा सफल, सावधानीपूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ विक्रम लैंडर। आज 23 अगस्त की शाम को 6:03 मिनट पर हुई चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग। इसरो के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों में खुशी की लहर, प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। इस मिशन के साथ ही भारत ऐसा पहला देश हो गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडिंग की है। हालांकि और देशों ने भी अपने मिशन चांद पर किए हैं, लेकिन अभी तक कोई चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं गया है। बताया जा रहा है कि इसे दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के पीछे कई कारण हैं। अब प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरकर परीक्षण करना शुरू करेगा और चंद्रमा के बारे में हमें और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी।

BAU के 81 छात्रों ने नेट में लहराया परचम

चित्र
कृषि विश्वविद्यालय सबौर में बेहतर एकेडमिक माहौल का नतीजा अब दिखने लगा है. जहां विगत वर्षों में 25 से 30 छात्र आईसीआर और यूजीसी नेट में सफल हो पाते थे, वहीं इस वर्ष के लिए जारी परिणाम शनदार नतीजा लेकर आया है. आईसीआर और यूजीसी नेट के परीक्षा परिणाम में बीएयू के अधीन महाविद्यालयों से 81 छात्रों ने जेआरएफ और नेट क्वालीफाई किया. जबकि 2022 में 25 और 2021 में सिर्फ 33 छात्रों ने सफलता पाई थी. सभी चयनित छात्रों को बधाई दी गई है. कुल सफल 81 छात्रों में से सर्वाधिक हार्टिकल्चर (वेजिटेबल) से 29 छात्रों ने परचम लहराया है. वहीँ प्लांट पैथोलोजी से 14 छात्रों ने सफलता पाई है. नेट में छात्रों की सफलता किसी भी विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और अध्यापन का मानक माना जाता है. अतः बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का नेट में बड़ी संख्या में सफल होना गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है. विश्वविद्याल कुलपति डॉ डी.आर.सिंह इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बोले कि विश्वविद्यालय में बेहतर होते एकेडमिक माहौल ने छात्रों में अध्ययन के प्रति आकर्षण को बढाया है. छात्रों के इस सफलता से विश्वविद्यालय की र...

ऑस्कर की दौड़ में बिहार की इस बेटी की फिल्म, खिताब से महज दो कदम दूर।

चित्र
 फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों का सबसे बड़ा सपना होता है ऑस्कर अवार्ड जीतना. ये हर किसी के किस्मत में नहीं होती, भारत के कुछ चुनिंदा अभिनेता या इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ही ये अवार्ड से नाम जुड़ा है. ऑस्कर अवार्ड से नाम जुड़ना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, ऐसे में बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी फलक खान इसको लेकर चर्चा में हैं. दरअसल मुजफ्फरपुर की बेटी फलक खान अभिनीत फिल्म ‘चंपारण मटन’ ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई है. फिल्म ऑस्कर के स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड 2023 के सेमीफाइनल राउंड में पहुंच गई है. स्टूडेंट एकेडमी अवार्ड फिल्म प्रशिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों से फिल्म बनाना पढ़ रहे छात्रों की फिल्मों को दिया जाता है. यह ऑस्कर की ही शाखा है. यह अवार्ड 1972 से दिए जा रहे हैं. इस बार इस अवार्ड के लिए दुनिया भर के फिल्म प्रशिक्षण संस्थानों की 1700 से अधिक फिल्मों का नामांकन हुआ था, जिसमें चम्पारण मटन भी शामिल है. इसका निर्देशन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के रंजन कुमार ने किया है.

यूपी के बरेली में हुआ दंगा, बाबा के नाम पर गया रुक

चित्र
बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कई बार हिंदू मुस्लिम पक्ष के बीच में कई बार दंगे हो चुके हैं, हालांकि ये वही बरेली है जहां हर साल हिंदू और मुस्लिम मिलकर शांति के साथ त्योहार मनाते हैं। मुस्लिम लोग यहां पर पिछले साल कांवड़ियों पर फूल भी बरसाते दिखाई दिए थे। लेकिन आज सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर बच्चों के कॉमेंट की वजह से इनमें दंगा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने जनता को संभाला और दंगे को शांत करा दिया। क्षेत्र के CO ने दोनों पक्षों को समझाया, और उन्हें बताया की आप सबको शांति से और प्रेम के साथ रहना चाहिए हमेशा की तरह, और आप लोग जानते ही हैं कि अभी योगी जी क्या एक्शन ले सकते हैं। काफी लोग इसे राजनीति बता रहे हैं, क्योंकि 2024 के चुनाव जो आने वाले हैं, और उसमें ये दंगा वोट बांटने का काम करेगा।  अभी जल्दी में ही बरेली में एक और दंगा हो चुका था, जो कि कांवड़ियों पर पत्थर बरसाने के कारण हो गया था, और कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के आदेश की वजह से जिले के एसएसपी को सस्पेंड भी कर दिया गया था।

अक्षय कुमार की "OMG 2" के समर्थन में क्या बोले सदगुरु जग्गी वासुदेव

चित्र
अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' , 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, इसे लेकर सदगुरु जग्गी वासुदेव ने कहा है कि फिल्म को 12A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। इसपर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है, और ट्वीट किया, " A सर्टिफिकेट में टीनेजर्स को भी शामिल किया जाना चाहिए, ह्यूमन बायोलॉजी को समझना और किसी व्यक्ति की जैविक जरूरतों के बारे में जिम्मेदार तरीके से बताना अच्छा है। ये एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करेगा जिसमें लोग निष्पक्ष होंगे जो उचित होगा। " 

राजस्थान में विरोध प्रदर्शन में गधों को खिलाए जा रहे गुलाबजामुन

चित्र
राजस्थान के जयपुर में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे एक विरोध प्रदर्शन में गधों को गुलाबजामुन खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की प्रदेश अध्यक्ष अंचल अवाना की अगुवाई में ये हुआ, जिसकी चर्चा सारे प्रदेश में हो रही है। चांदपोल में स्थित हनुमान मंदिर के आगे ये विरोध प्रदर्शन किया गया, और ये सब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में दिखाया जा रहा है।  अंचल अवाना के कहा, " भ्रष्टाचारी जमकर रिश्वत खा रहे हैं, सरकार में भ्रष्टाचार गधों को गुलाबजामुन खिलाने जैसा है। "

कोविड के नए वेरिएंट एरिस का मुंबई में मिला पहला केस

चित्र
हाल ही में कोविड के नए वेरिएंट एरिस का ब्रिटेन में पता चला है, जो कि तेजी से फैल रहा है। वही खबर अब मुंबई से आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि मुंबई में पहला केस पता चला है। यह खबर सुनते ही वहां के लोगों में चिंता बड़ गई है, और राज्य स्वास्थ विभाग ने इसके आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों में बताया जा रहा है कि कोविड के केस जुलाई के अंत तक 70 थे, जो कि 6 अगस्त को बढ़कर 115 हो गए हैं। आप भी सतर्क रहें, और कोविड के नियमों का पालन करें।

भारत छोड़ो आन्दोलन की बरसी पर, तुषार गांधी हिरासत में

चित्र
भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और करीब 4 घंटों के बाद उन्हें रिहा कर दिया। अपने ट्वीट में उन्होंने ये सब साझा किया है। तुषार गांधी ने ट्वीट किया, "स्वतंत्र भारत में पहली बार हुआ है कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी मनाने के लिए मैं घर से निकला और सांता क्रूज पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया। मुझे महात्मा गांधी पर गर्व हैj, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारिक पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।"

हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर बोले सीएम खट्टर

चित्र
हरियाणा के नूंह में सोमवार को आयोजित शोभायात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है। हालांकि नूंह और उसके आसपास के इलाकों में हालात अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आ गए हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सांप्रदायिक हिंसा में हुए हर नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही करवाई जाएगी। 

आज नई दिल्ली में यूपी के सांसदों के साथ बैठक हुई संपन्न

चित्र
आज नई दिल्ली में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनावों से पहले आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की बैठक संपन्न होने वाली है, बैठक में पीएम मोदी ने काशी और अवध क्षेत्र के एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में अब प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना होगा आसान

चित्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को एक बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केवल 5000 रुपए के स्टांप शुल्क की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद से अब उत्तर प्रदेश के सभी मुखियाओं को अपनी प्रॉपर्टी को परिजनों के नाम करना और आसान हो गया है। अब महज 5000 रुपए के खर्च में ही आप अपनों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर सकते हैं।