सफल रहा भारत का चंद्रयान, हुई विक्रम लैंडर की सेफ लैंडिंग
इसरो (ISRO) के चंद्रयान 3 का मिशन रहा सफल, सावधानीपूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ विक्रम लैंडर। आज 23 अगस्त की शाम को 6:03 मिनट पर हुई चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग। इसरो के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों में खुशी की लहर, प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।
इस मिशन के साथ ही भारत ऐसा पहला देश हो गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडिंग की है। हालांकि और देशों ने भी अपने मिशन चांद पर किए हैं, लेकिन अभी तक कोई चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं गया है। बताया जा रहा है कि इसे दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के पीछे कई कारण हैं। अब प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरकर परीक्षण करना शुरू करेगा और चंद्रमा के बारे में हमें और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी।