आदित्या L1 ने दूसरी बार बदली अपनी ऑर्बिट, पहुंच रहा अगले पड़ाव के और भी नजदीक


2 सितंबर को लॉन्च हुए इसरो के सूर्य मिशन आदित्या L1 ने अपनी दूसरी बार ऑर्बिट बदल ली है, और अब वह अगले पड़ाव के और भी नजदीक होता जा रहा है। आज सुबह इसरो ने ट्वीट (एक्स X) करके बताया है कि आदित्य-L1 ने दूसरी बार अपनी कक्षा सफलतापूर्वक बदल ली है। आगे कहा गया है कि आदित्य-L1 के कक्षा बदलने के ऑपरेशन के दौरान बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में सैटेलाइट के जरिए इसकी ट्रैकिंग की गई है। आदित्य एल-1 अब 245km x 22459 km की कक्षा से निकलकर 282 km x 40225 km में पहुंच चुका है। आदित्य एल-1 की यह दूसरी बड़ी सफलता है और उसने सूरज की ओर अपना कदम और आगे बढ़ा दिया है। अब 10 सितंबर 2023 को रात के ढाई बजे तीसरी बार फिर आदित्य-L1 की कक्षा बदली जाएगी।