चंद्रयान 3 की सफलता को गूगल ने भी किया सलाम
भारत के चंद्रयान 3 की सफलता की गूंज सिर्फ हिंदुस्तान तक ही सीमित नहीं है, विदेशों में भी इसका डंका गूंज रहा है। इसी को लेकर अब गूगल ने भी अपने साइट पर चंद्रयान 3 को सम्मानित किया है।
अगर आप अभी गूगल खोल कर देखेंगे तो आपको, चंद्रयान 3 के मिशन को लेकर डूडल बना हुआ नजर आएगा। गूगल लगातार अपने इस डूडल को बदलता रहता है, जो कि उस दिन से जुड़ी हुई किसी खास चीज के लिए बनाया जाता है। गूगल के द्वारा बनाया गया ये डूडल बताता है कि चंद्रयान 3 की खुशी केवल भारतवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इसका डंका गूंज रहा है। क्योंकि चंद्रमा की सतह पर दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला एकमात्र देश बन गया है। इसके साथ ही अब इसरो की कीमत विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में और भी अधिक हो गई है।