चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान ने छोड़ी भारत और इसरो की निशानी


23 अगस्त की शाम को लैंड हुए चंद्रयान 3 के लैंडर 'विक्रम' से अब 'प्रज्ञान' रोवर बाहर निकल चुका है और अब वह चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है। आज सुबह सुबह ही रोवर चंद्रमा की सतह पर सैर के लिए निकल गया था। इसके पहियों में लगे भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र और इसरो के चिन्ह को ये चांद पर छोड़ता जा रहा है। 
चंद्रमा पर कम गुरुत्वाकर्षण बल होने के कारण वहां पर ज्यादा मिट्टी नहीं उड़ रही है, और रोवर के द्वारा चिह्नित इसरो और भारत के सत्यमेव जयते का चिन्ह साफ साफ देखा जा सकता है। इसरो के सभी वैज्ञानिक इससे काफी खुश हैं।