भारत देश अब इंडिया (India) नहीं बल्कि भारत के नाम से जाना जाएगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा जारी किए गए इस G20 के निमंत्रण पत्र में इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया गया है, क्या अब इंडिया का नाम फिर से भारत होने जा रहा है। इसको लेकर सियासत काफी गरम हो रही है, और ये सब विपक्षी पार्टी के INDIA नाम रखने के कारण बताया जा रहा है। इस बयान को लेकर संसद में भी चर्चा हुई थी, और काफी हस्तियों ने इसके ऊपर टिप्पणी की। लेकिन सरकार को सिर्फ इस एक नाम को नहीं बल्कि इससे जुड़े और कई नामों को भी बदलना पड़ेगा। जैसे की:
• स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
• इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)
• नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), आदि
तो फिर क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नाम भी बदल सकता है। आपकी राय में क्या ये सही है? आप किस नाम का समर्थन करते हैं?