2 सितंबर को 11:50 पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा भारत का आदित्या-L1
मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब सूर्य पर जाने की है भारत की तैयारी, ISRO की ओर से जानकारी दी गई है कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली Space Based Indian Observatory, आदित्य-L1 को श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत के लिए ये बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि सूर्य के पास ऐसा करने के लिए सैटेलाइट को बहुत ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि इसकी सूचना पहले ही इसरो के प्रमुख ने चंद्रयान 3 की सफलता के बाद एक इंटरव्यू में दे दी थी, लेकिन उस समय इस मिशन की तारीख और समय तय नहीं हो पाया था, और अब इसरो ने इसे पूरी तरह बता दिया है।