चंद्रमा की सतह का तापमान इतना, इसरो के वैज्ञानिकों ने सोचा नहीं था।
मिशन चंद्रयान 3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने की खुशी पूरे भारत में मनाई गई, और विक्रम लैंडर ने वहां सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी। अब प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर पहुंचकर वहां की जानकारी इसरो को दे रहा है। चंद्रमा की सतह के तापमान को जब उन्होंने देखा, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और बोले कि सोचा नहीं था इतना होगा...
वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह के तापमान को 20-30° सेंटीग्रेड सोचा था, लेकिन जब रोवर ने उसे नापने की कोशिश की तो उसपर तापमान 70° आ रहा है। जो कि काफी ज्यादा गर्म है, और इतने तापमान पर इसकी सतह पर टिकना किसी इंसान के लिए आसान नहीं है।
एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने चंद्रमा पर दर्ज किए गए उच्च तापमान को लेकर आश्चर्य जताया है. चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास ऊपरी मिट्टी का तापमान प्रोफाइल किया. वैज्ञानिक बीएचएम दारुकेशा ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, "हम सभी मानते थे कि सतह पर तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड हैं. यह आश्चर्यजनक रूप से हमारी अपेक्षा से अधिक है."