जापान समंदर में छोड़ने जा रहा है रेडियोएक्टिव पानी, क्या होगा दुनिया पर असर?
पिछले कई सालों से जापान समुद्र में फुकुशिमा दाइची परमाणु बिजलीघर का पानी छोड़ना चाह रहा था, जिसे लेकर पहले तो इतना कुछ नहीं था। लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने भी उसके इस कदम को हरी झंडी दिखा दी है। पूरी दुनिया में इसका विरोध हो रहा है। ये कहा जा रहा है कि इसका खराब असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है। जो कि सही में घातक साबित हो सकता है, क्योंकि रेडियोएक्टिव चीजों के पास रहने से भी जब मना किया जाता है। और यहां तो सीधा समंदर में ही इस पानी को छोड़ा जा रहा है, वो भी बिना किसी सावधानी के।