योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सेना में बने सूवेदार मेजर


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार शैलेंद्र बिष्ट को कुछ महीने पहले सेना में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। गढ़वाल रेजिमेंट में सूवेदार मेजर सर्वोच्च गैर-कमीशन अधिकारी रैंक हैं। वे इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं और 
इससे पहले वह उत्तराखंड में चीन सीमा से लगने वाले माणा में तैनात थे। भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट यूनिट पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में स्थानीय व्यक्तियों को भर्ती करती है।
चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा के कारण यह सीमा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई शैलेंद्र बिष्ट ने कुछ साल पहले बताया था कि वह बचपन से ही देश की सेवा में जाना चाहते थे। इसलिए वे स्काउट गाइड में शामिल हुए थे, बाद में उन्होंने अपने सपने को साकार भी किया।