उत्तर प्रदेश में अब प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना होगा आसान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को एक बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केवल 5000 रुपए के स्टांप शुल्क की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद से अब उत्तर प्रदेश के सभी मुखियाओं को अपनी प्रॉपर्टी को परिजनों के नाम करना और आसान हो गया है। अब महज 5000 रुपए के खर्च में ही आप अपनों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर सकते हैं।